रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के पेलस रोड स्थित श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में बुधवार को भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। मंदिर समिति की ओर से भगवान श्री गणपति जी महाराज को छप्पन भोग लगाया गया, जिसके बाद महाआरती और महाप्रसादी (अन्नकूट) का आयोजन हुआ।

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल ने बताया कि अन्नकूट महाप्रसादी आरती के पश्चात दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक निरंतर चली। इस दौरान हजारों भक्तों ने दर्शन और प्रसादी का लाभ प्राप्त कर पुण्य अर्जित किया।
इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक यादव, जनक नागल, सचिन सिंह देवड़ा, अमित सिंह देवड़ा, पं. अमित रावल, मुकेश व्यास, रत्ना पाल, अशोक मेहता, भुवनेश सिंह राठौड़, संजय पेमाल, शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, विनोद गुर्जर, अंकुर देवड़ा, जितेन्द्र बामनिया, राजवीर सिंह, मनीष सोलंकी, कालु सोलंकी और हितेश नागल सहित अनेक श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति, भोग और प्रसादी का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने इसे दिव्य अनुभव बताया।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का शव घर के बरामदे में मिला, सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान
- BREAKING संत कमल किशोर नागर को धमकी से आक्रोश, रतलाम नागर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- BREAKING Ratlam News: आधी रात शहर सराय की सड़क से फूटा पानी, पाइपलाइन लीकेज से सड़क का हिस्सा उठा