Ratlam News: सैलाना पुलिस ने 25 किलो डोडाचूरा के साथ युवक को किया गिरफ्तार, 1 लाख का मशरूका जब्त

📖 1 min read

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, मादक पदार्थों के खिलाफ रतलाम पुलिस की सख्ती जारी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रही सख्त कार्रवाई के तहत सैलाना थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सैलाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 किलो डोडाचूरा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई 4 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गडरिया व उनकी विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: मोईन पिता नसीम खाँ मेवाती
  • उम्र: 20 वर्ष
  • निवासी: ग्राम एलची, थाना दलोदा, जिला मंदसौर

जब्त माल (मश्रूका):

  • 25 किलो डोडाचूरा (कीमत लगभग ₹50,000)
  • स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000)
  • कुल मशरूका कीमत ₹1,00,000

आरोपी के खिलाफ थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 193/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में विशेष भूमिका निभाने वाले अधिकारी:
निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गडरिया (थाना प्रभारी सैलाना), उप निरीक्षक आनंद बागवान, सहायक उप निरीक्षक शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक अनिरुद्ध सिंह, महेन्द्र सिंह, हेमन्त जाट, संदीप शेगोकर, संदीप सिंह भदोरिया, मुकेश मेघवाल, दिनेश पाटीदार, यशपाल धनगर, विजय, तुफान भुरिया और अर्जुन मकवाना।

0%