रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा उदयपुर सिटी-फारबिसगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 09623/09624) के फेरे विस्तारित कर दिए गए हैं। यह ट्रेन अब दोनों दिशाओं में चार-चार अतिरिक्त फेरे और चलाएगी।

गाड़ी संख्या 09623 उदयपुर सिटी-फारबिसगंज स्पेशल ट्रेन, जो पहले 29 अप्रैल 2025 को अंतिम बार चलने वाली थी, अब 27 मई 2025 तक संचालित की जाएगी। वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 09624 फारबिसगंज-उदयपुर सिटी स्पेशल, जो 01 मई 2025 को अंतिम फेरा पूरा करने वाली थी, अब 29 मई 2025 तक चलेगी।
यह ट्रेन चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव के साथ चलाई जा रही है, जिससे रतलाम मंडल के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य जाएं।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में मेगा मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख गायब, CCTV रिकॉर्डिंग डिलीट; असिस्टेंट मैनेजर पर केस
- MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?