- शहरवासियों का बढ़ा गौरव, मोदी की गारंटी भय्याजी का भरोसा – मंत्री चेतन्य काश्यप
पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। कैबिनेट में जगह मिलने के बाद रतलाम पहुंचे मंत्री चेतन्य काश्यप का भव्य स्वागत शहरवासियों ने किया। जगह – जगह मंच लगाकर लोगों ने अपने नेता के लिए पुष्पवर्षा की। इस दौरान चेतन्य काश्यप ने भी खुली जीप में सवार होकर जनता का अभिवादन किया। काश्यप का स्वागत का सिलसिला तो बदनावर से ही शुरू हो चुका था। रतलाम शहर में भी प्रवेश करते ही कई मंचों से उनका स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रोड शो करीब 3 बजे शुरू हुआ जो देर रात 9 बजे तक चला।
जनता के स्वागत के बाद विसाजी मेंशन पहुंचे काश्यप ने जनता व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा की कैबिनेट मंत्री के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने जो मुझे दायित्व दिया है, वह पूरे रतलाम का सम्मान है। इससे शहरवासियों का गौरव बढ़ा है। प्रदेश में रतलाम का गौरव बढ़े, ऐसे कार्य करेंगे। आमजन और कार्यकर्ताओं की भावनाओं, अपेक्षाओं एवं सपनों को पूरा करेंगे। चुनाव में भाजपा ने जो संकल्प पत्र रखा था, उसे पूरा करेंगे। मोदीजी की गारंटी को भी पूरा करेंगे और प्रदेश को नई ऊॅचाईयों पर ले जाएंगे।


सभा से पूर्व काश्यप भारत माता चौराहा अलकापुरी से धोलावाड़ ऑफिस विनोबा नगर, बीमा हॉस्पिटल, गांधी नगर, लक्ष्मणपुरा चौराहा, डॉट की पुल, दो बत्ती चौराहा, दिलबहार चौराहा होते हुए स्टेशन रोड़ स्थित वीसाजी मेन्शन पहुंचे। मार्ग में जगह-जगह उनके काफीले को रोककर शहरवासियों ने उत्साह एवं उल्लास से आत्मीय स्वागत किया। काश्यप जब दिलबहार चौराहा से अपने निवास पर पहुंचे तो दिवाली जैसा जश्न मना। जोरदार आतिशबाजी के बीच श्रीमती नीता काश्यप ने तिलक लगाकर स्वागत किया। मार्ग में भी जगह-जगह कहीं मंचों से तो कहीं घरों से लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपनी खुशियॉं जताई।
वीसाजी मेंशन में आयोजित धन्यवाद सभा में काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी के मन में एमपी है और हमारा दायित्व है कि हम प्रदेश की सभी 29 सीटें भाजपा को विजयश्री दिलाकर उन्हें सौंपे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रूप में प्रदेश को ऐसा नेतृत्व मिला है, जिसका रतलाम से गहरा नाता है। कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्हें जो दायित्व दिया गया है, उसे वे पूरी शिद्दत से पूरा करेंगे। सभा में भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कहा मोदीजी के मन में एमपी है तो भैयाजी के मन में रतलाम है। अपनी नई जिम्मेदारी के साथ वे शहर को नई ऊॅचाईयों पर लेकर जाएंगे। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता इसी जोश और उत्साह के साथ विजय प्राप्त कर नया इतिहास बनाएं।


जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के रूप में श्री काश्यप का रतलामवासियों ने जो स्वागत किया है, वह ऐतिहासिक एवं अद्भुत है। काश्यप को अब पूरा प्रदेश देखना है, लेकिन वे रतलाम का भी पूरा ध्यान रखेंगे। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि श्री काश्यप का कैबिनेट मंत्री बनना रतलाम के लिए गर्व का क्षण है। श्री काश्यप ने जैसे पहले विधायक के रूप में रतलाम का नाम रोशन किया है, वैसे ही अब वे देश-विदेश में मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। धन्यवाद सभा में भी विभिन्न समाजजन, कई संस्थाओं, कई संगठनों, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने काश्यप का सम्मान किया। इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, नंदन जैन, मण्डल अध्यक्ष मयुर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव सहित भाजपा प्रदेश, जिला, मण्डल, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Latest News
- BREAKING मूक-बधिर स्कूल में संगिनी उमंग परिवार ने बांटी पाठ्य सामग्री, 85 से अधिक बच्चों को कराया भोजन
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे