पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। शहर भर में गणेशोत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। शहर के मुख्य चौराहे घास बाजार में भगवा हिंद संगठन द्वारा 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संगठन पिछले 30 सालों से गणेशोत्सव का आयोजन कर रहा है। यहां भगवान गणेश की 7 फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिदिन आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया जा रहा है।


संगठन द्वारा पांडाल में बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। चम्मच अंटी रेस, चेयर रेस, पासिंग बोल जैसे विभिन्न खेल प्रतियोगिता यहां आयोजित की गई है। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरुस्कार भी वितरण किए जा रहे है। आखिरी के दो दिनों में महिलाओं के लिए गरबा रास का आयोजन भी संगठन के द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा भगवा हिंद संगठन परिवार की ओर से अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर 25 हजार लोगों का भव्य भंडारा रात्रि में किया जाएगा। सदस्यों ने आमजन से रात्रि 9 बजे गणेशोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

Latest News
- BREAKING रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल
- BREAKING रतलाम के रॉयल कॉलेज में टेक-कम-कल्चरल मीट, विद्यार्थियों ने दिखाई तकनीकी और सांस्कृतिक प्रतिभा
- रतलाम में युवती सम्मेलन: संस्कारों से सशक्त समाज बनाने का संदेश, छात्राओं ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा