कांग्रेस का जनसंपर्क तेज : कांतिलाल भूरिया के समर्थन में घर-घर पहुंच रहे कार्यकर्ता, सम्मेलन में जुटे कांग्रेसी नेता

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

करो या मरो की लड़ाई, भाजपा जीती तो 5 साल तक होगा डाकू राज – विक्रांत भूरिया

पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग होगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी घर – घर पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में  लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा हो रही है। शनिवार को डोंसीगांव, जावरा रोड, होमगार्ड कॉलोनी, में नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क कार्यक्रम पूरा हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना गारंटी कार्ड व पेंपलेट वितरित किया। इसके अलावा कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन शहर के राजपूत बोर्डिंग में संपन्न हुआ। जहां कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के बेटे और झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। सम्मेलन में सेकड़ों कांग्रेसी नेता शामिल हुए।

जनसंपर्क के  दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक डॉ. मनोज उपाध्याय, पारस दादा सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, कमरुद्दीन कछवाय, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहल काजी, पार्षद सलीम बागवान, जोएब आरिफ, शीतल सेन, राहुल दुबे, अकरम खान, कादिर अब्बासी, शंकर गिरी, निर्मल प्रजापति, संजय गिरी, विजय पंड्या लाला, विकास पालीवाल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित थे।

चेन से रहना है तो जागना और जीतना पड़ेगा- डॉ. भूरिया
रतलाम पहुंचे झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा की अगर चैन से रहना है तो जागना पड़ेगा। यह चुनाव करों या मरो की लड़ाई है। अगर इसमें नहीं जीते तो फिर जनता को 5 साल तक गुंडागर्दी और डाकू राज में रहना पड़ेगा। यह लड़ाई हमारी डाकू राज के खिलाफ है। क्योंकि अब बहुत हुआ जिस तरह हमारे लोगों को डरा धमकाकर परेशान किया जाता है अब उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना पड़ेगा। 

भूरिया का स्वागत करते कांग्रेसजन

विक्रांत ने हमलवार अंदाज में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा ने चोर के हाथ में चाबी दे दी है, इन सब की असलियत जाननी है तो अलीराजपुर के व्यारियों से पूछों। इसलिए तो नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अलीराजपुर से आज तक नहीं जीत पाई है। भाजपा झूठ पर आधारित है वह जो भी कुछ कहती है उसका उल्टा ही रहता है। लाडली बहनों के खाते में अभी तक 3 हजार रुपए नहीं आएं और कांग्रेस की सरकार बनी तो 8500 रुपए खाते में आएंगे। हर किसान का कर्जा माफ होगा, पढ़े लिखे युवा को 1 लाख रुपए की नौकरी गारंटी देंगे।

सम्मेलन की शुरुआत में स्वागत भाषण देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि हमारे कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओं को गर्व है कि वह एक ऐसी पार्टी से जुड़ा है जिसका इतिहास बलिदान और त्याग कर रहा है। कांतिलाल भूरिया जी ने रतलाम को अनेक सौगात दी है। सम्मेलन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव कुलदीप इंदौरा, लोकसभा चुनाव समन्वयक संजय कामले, डॉ मनोज उपाध्याय, पारस दादा सकलेचा, शांतिलाल वर्मा, यासमीन  शेरानी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, राजीव रावत,  सुजीत उपाध्याय, मनोहर पचोरी आदि ने  संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, फैयाज मंसूरी संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, प्रवक्ता जोएब आरिफ, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, आशा रावत, सय्यद वुसत, वहीद शेरानी, नासिर कुरेशी, सतीश पुरोहित ,राकेश झालानी, रजनीकांत व्यास, कपिल मजावड़िया, सोनू व्यास, मुस्तफा स्टेशन वाला, शीतल सेन, अमर सिंह शेखावत, संगीता काकरिया, हितेश पेमाल, कविता महावर, शाबीर हुसैन, फखरुद्दीन मंसूरी, ने किया।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया व आभार नगर निगम उपनेता कमरुद्दीन कछवा ने माना।
वेब

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *