रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के समस्त बी.एल.ए. (बूथ लेवल एजेंट) के लिए विशेष एस.आई.आर. (Special Intensive Revision) संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को स्थानीय गड़कैलाश महादेव मंदिर सभागृह में किया गया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत, प्रदेश कांग्रेस से मुख्य प्रशिक्षणकर्ता राजेश रघुवंशी और वरिष्ठ नेता राजेश दवे ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन और एस.आई.आर. प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
एस.आई.आर. प्रक्रिया का महत्व समझाया

प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को बताया कि एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान
- मतदाता सूची के हर नाम,
- हर विवरण,
- और होने वाले प्रत्येक परिवर्तन की गहन जांच बेहद जरूरी है।
बी.एल.ए. को बूथ स्तर पर सटीक डाटा और मजबूत संगठनात्मक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण ही निष्पक्ष और प्रभावी चुनाव प्रबंधन की नींव है।
कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव संजय चौधरी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश भरावा, रतलाम ग्रामीण बीएलए प्रभारी सुधीर पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, किसान नेता राजेश पुरोहित, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव यश दवे, राकेश सोलंकी, मंगल पाटीदार, प्रकाश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बी.एल.ए. शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
Latest News
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी
- BREAKING PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दिया जवाब