रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। फेरिक सल्फेट बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक गैस लीक होने पर फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गैस फैलते ही कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे।

WATCH VIDEO
फायरकर्मी भी चपेट में आए, 5 लोगों की हालत बिगड़ी

घटना के समय फैक्ट्री में मौजूद तीन कर्मचारी गैस रिसाव को नियंत्रित नहीं कर सके। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और पानी डालकर कंट्रोल करने का प्रयास किया।

इस दौरान तीन दमकलकर्मी – पुष्कर देवरिया, बालाराम गेहलोत और कुलदीप गेहलोत गैस की चपेट में आ गए। इसके अलावा पास की फैक्ट्री के दो कर्मचारी भी प्रभावित हुए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत स्थिर है।
सावधानी के तहत 10 फैक्ट्रियों में छुट्टी
गैस फैलाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास की करीब 10 फैक्ट्रियों में काम बंद करवाया और कर्मचारियों को घर भेज दिया।
रेडक्रॉस और सिविल अस्पताल की एंबुलेंस तैनात
प्रभावितों को सांस लेने में दिक्कत, चक्कर और उल्टी की शिकायत
टेक्निकल टीम ने रात तक रिसाव पर काबू पाया
गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही रतलाम की इप्का फैक्ट्री और नागदा से विशेषज्ञ टीम जावरा पहुंची। टीम ने रात करीब 9:45 बजे गैस सिलेंडर के रिसाव पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।
रिसाव कर रहे सिलेंडर को पानी में डुबोया गया
छोटा क्लोरीन टैंक ब्लॉकेज कर दिया गया
विधायक, कलेक्टर और एसपी मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मास्क लगाकर फैक्ट्री का निरीक्षण किया।
विधायक ने बताया —
“स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।”
पुराना सिलेंडर बना हादसे का कारण
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्लांट में रखा पुराना क्लोरीन सिलेंडर रिसाव का कारण बना। प्रशासन की राजस्व टीम ने घटना का पंचनामा तैयार करना शुरू कर दिया है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: आधी रात शहर सराय की सड़क से फूटा पानी, पाइपलाइन लीकेज से सड़क का हिस्सा उठा
- BREAKING Ratlam News: नामली में कहासुनी के बाद चाकूबाजी, युवक की पीठ पर चाकू से हमला; दो नामजद समेत अन्य पर केस
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में युवती का पीछा कर छेड़छाड़, पिता को तेजाब से धमकाया; एक आरोपी गिरफ्तार