रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नए वर्ष के जश्न के कुछ ही देर बाद रतलाम में बाइक से कट लगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का शुक्रवार दोपहर पुलिस ने जुलूस निकाला। पुलिस आरोपी को घटना स्थल पर लेकर पहुंची और वहां तस्दीगी कराई, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

WATCH VIDEO
बाइक से कट लगने पर भड़का विवाद

31 दिसंबर की रात करीब 2 बजे स्टेशन के पास बाइक से कट लगने की बात पर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने दिलबहार चौराहे पर पैदल जा रहे एक अन्य युवक पर भी चाकू से हमला किया। घटना के समय पुलिस गश्त जारी थी, बावजूद इसके वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।
यह भी पढ़े:
आरोपी को मौके पर ले जाकर कराई तस्दीग
घटना के बाद जीआरपी ने आरोपी बाबू डामोर (18) पिता श्याम डामोर, निवासी जावरा फाटक को रात में ही पकड़कर स्टेशन रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
शुक्रवार दोपहर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस बल आरोपी को पैदल शर्मा रेस्टोरेंट के पास घटना स्थल तक लेकर गया। इसके बाद आरोपी को दिलबहार चौराहा घुमाया गया और फिर पुलिस वाहन से कोर्ट ले जाया गया।
तीन युवक हुए घायल, एक की हालत गंभीर
चाकूबाजी की घटना में
- चेतन (21) पिता कमल रेशमिया, निवासी डोसीगांव मल्टी
- कालू (35) पिता नानूराम निनामा, निवासी पाटली
- हनी सिंह पिता रुपसिंह सिंगाड़, निवासी बोराली (पेटलावद, जिला झाबुआ)
घायल हुए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कालू की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
आरोपी पर दर्ज हुआ मामला
स्टेशन रोड थाना पुलिस ने चेतन रेशमिया की रिपोर्ट पर आरोपी बाबू डामोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(a), 109(1), 351(3) और 25के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अमित कुमार भी रात में जिला अस्पताल पहुंचे थे।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल