Ratlam News: रतलाम पुलिस ने शहर के स्पा सेंटरों पर आकस्मिक जांच कर अवैध गतिविधियों पर सख्ती दिखाई। होटल, लॉज और स्पा सेंटरों की जांच अभियान लगातार जारी है।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए रतलाम पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर होटल, लॉज और स्पा सेंटरों की आकस्मिक जांच अभियान चलाया जा रहा है।
वीडियो देखे

बीते दिन 31 मार्च 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत स्पा सेंटरों पर अचानक दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस टीम ने कस्तूरबा नगर स्थित सेवन मिरर स्पा सेंटर और क्रिस्टल स्पा सेंटर का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर में कार्यरत स्टाफ से पूछताछ कर उनकी पहचान से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। साथ ही, कमरों की बारीकी से तलाशी ली गई और मेंटेनेंस रजिस्टर, स्टाफ डिटेल्स व विजिटर रिकॉर्ड का भी परीक्षण किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पा संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाए, रजिस्टर का नियमित रूप से संधारण किया जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।
इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक अनिशा जैन, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रतलाम पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए होटल, लॉज और स्पा सेंटरों की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा की हत्या का खुलासा: प्रेमी के साथ घर से निकली, होटल में रुके और फिर रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
- रतलाम में मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को अंतिम विदाई, बेटे-पौत्रों ने दी मुखाग्नि, शोक सभा में उमड़े गणमान्यजन
- Ratlam News: रतलाम में किन्नरों को अगवा कर मारपीट का मामला, पूनम जान समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, सभी पहुंचे जेल