Ratlam accident news: 50 मजदूरों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, 2 महिलाएं घायल। ओवरलोडिंग पर प्रशासन की लापरवाही उजागर, बड़ा हादसा टला।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में एक बड़ा हादसा टल गया जब करीब 50 मजदूरों से भरी एक बोलेरो खाई में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में केवल दो महिलाओं को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद भी ओवरलोड वाहनों का गुजरना प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहा है।
घटना का वीडियो देखे

Ratlam Accident: 50 मजदूरों से भरी बोलेरो खाई में गिरी
रतलाम जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक गंभीर हादसा सामने आया। आंबा के पास नवदुर्गा पूनयाखेड़ी रोड फंटे पर करीब 50 मजदूरों से भरी एक बिना नंबर की बोलेरो यू-टर्न लेते समय रिवर्स करते हुए अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार, बोलेरो राजस्थान के दानपुर से मजदूरों को लेकर आ रही थी। रिवर्स लेते वक्त ड्राइवर संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन पुलिया के किनारे खाई में उतर गया। हालांकि गाड़ी की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया और सभी मजदूर सुरक्षित बच गए।
2 महिलाएं घायल, ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
इस हादसे में दो महिलाओं को हल्की चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और मदद शुरू की।
ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से बोलेरो को खाई से बाहर निकाला। हैरानी की बात यह रही कि गाड़ी निकलने के बाद सभी मजदूर उसी ओवरलोड और कंडम बोलेरो में बैठकर आगे रवाना हो गए।
मौके पर नहीं पहुंचा प्रशासन, उठे सवाल
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस या प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए