Ratlam Firing News: रतलाम के सैफी नगर में सराफा व्यापारी कमल सोनी के घर पर दिनदहाड़े फायरिंग। CCTV में चार बदमाश कैद, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर के सैफी नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी के घर पर फायरिंग कर दी। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोली घर की खिड़की का कांच तोड़ते हुए अंदर तक पहुंच गई। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
आपके लिए और खबरें
घटना का CCTV देखे

चार बदमाशों ने चलती बाइक से किया हमला
जानकारी के अनुसार, दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर में रहने वाले सराफा व्यापारी कमल सोनी के मकान पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे। सभी आरोपितों ने अपने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे।
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आगे चल रही बाइक के पीछे बैठे एक युवक ने सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी। उसने अचानक पिस्टल निकाली और चलती बाइक से ही मकान की ओर निशाना साधते हुए फायर कर दिया। गोली घर की कांच की खिड़की तोड़ते हुए अंदर घुसी और दीवार से टकराकर दरवाजे के पास पड़े पैरदान पर जाकर गिर गई।
घर में मौजूद था पूरा परिवार
फरियादी कमल सोनी ने पुलिस को बताया कि उनकी केके मार्केट में श्री गणेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। घटना के समय वह अपने सबसे छोटे बेटे दिव्यांशु के साथ दुकान पर थे। घर पर उनकी पत्नी मनीषा सोनी, बड़ा बेटा अमित और मझला बेटा अश्विन मौजूद थे।
मनीषा सोनी घर के नीचे वाले हिस्से में सोफे पर लेटी हुई थीं, जबकि दोनों बेटे ऊपर कमरे में थे। अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनकर पूरा परिवार घबरा गया। जब उन्होंने देखा कि गोली घर के अंदर तक पहुंच चुकी है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस और साइबर टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी राकेश पंद्रो, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना प्रभारी अनुराग यादव और साइबर टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।
पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान के लिए विभिन्न टीमों को लगाया गया है।
सुरक्षा की मांग, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद कमल सोनी और उनके परिवार ने सुरक्षा की मांग की है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग ने इलाके के लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि फायरिंग के पीछे किसी प्रकार की पुरानी रंजिश, धमकी या अन्य आपराधिक कारण तो नहीं है।
-
Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा -
Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे -
MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब -
Ratlam News: लूनी नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, डीआरसी टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन -
Ratlam News: रतलाम में 20 वर्षीय युवती गर्भवती मिली, मां ने जताई दुष्कर्म की आशंका; अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज -
Ratlam News: रतलाम में हाईवे ट्रकों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार, लहसुन-सरसों समेत 8.59 लाख का माल जब्त -
Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देवीबाई हत्याकांड का खुलासा, जमीन का हिस्सा नहीं देना पड़ा भारी, पिता-बेटे ने की हत्या -
सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम ने फिक्की अराइज अवॉर्ड के तीसरे चरण में बनाई जगह -
Ratlam News: रतलाम के रावटी में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में मिला कंकाल -
Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का शव घर के बरामदे में मिला, सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान -
संत कमल किशोर नागर को धमकी से आक्रोश, रतलाम नागर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- BREAKING Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे
- BREAKING MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब