Ratlam News: रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र में लूनी नदी में डूबे 26 वर्षीय युवक भगवान प्रजापत का शव 24 घंटे बाद बरामद हुआ। संयुक्त डीआरसी टीम ने किया रेस्क्यू।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम बरडिया राठौर में लूनी नदी में डूबे 26 वर्षीय युवक का शव करीब 24 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया। युवक की पहचान राजस्थान के झालावाड़ जिले के चायडा निवासी भगवान लाल उर्फ भगवान प्रजापत के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार भगवान प्रजापत पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने मामा के घर बरडिया राठौर आया था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह लूनी नदी में डूब गया था। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और डीआरसी टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

लगातार तलाश के बावजूद युवक का पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ गोताखोरों की मदद से नदी की गहराई में तलाशी अभियान चलाया गया।
24 घंटे बाद नदी की गहराई से बरामद हुआ शव
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आलोट, जावरा और रतलाम की संयुक्त डीआरसी टीमों ने मिलकर अभियान चलाया। डीप डाइव उपकरणों की सहायता से नदी की गहराई में जाकर युवक की तलाश की गई।
लगातार प्रयासों के बाद आज शाम करीब 4:30 बजे टीम को सफलता मिली और भगवान प्रजापत का शव बरामद कर लिया गया।
शव मिलने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की गई। इसके पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल आलोट भेजा गया।
पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था युवक
मृतक भगवान प्रजापत, पिता शंभूलाल प्रजापत, राजस्थान के झालावाड़ जिले के चायडा गांव का निवासी था। वह अपने मामा सिद्धू प्रजापत और दशरथ प्रजापत के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बरडिया राठौर आया हुआ था।
नदी में डूबने की घटना के बाद परिवार और ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ था। करीब एक दिन तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शव मिलने से तलाश अभियान समाप्त हुआ।
संयुक्त टीमों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासनिक अमले के साथ डीआरसी की आलोट, जावरा और रतलाम टीमों ने संयुक्त रूप से कार्य किया।
अभियान में कंपनी कमांडर बद्रीलाल मंडलोई, जितेंद्र गामड़, यस पिंकू, जावरा डीआरसी टीम प्रभारी देवराम चौधरी, पप्पू राव, जिया रहमान, कालू सिंह, आलोट टीम प्रभारी राम भजन, नरेंद्र सेन, रमेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, शाहरुख खान और ओमप्रकाश माली की सराहनीय भूमिका रही।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में 20 वर्षीय युवती गर्भवती मिली, मां ने जताई दुष्कर्म की आशंका; अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में हाईवे ट्रकों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार, लहसुन-सरसों समेत 8.59 लाख का माल जब्त
- Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देवीबाई हत्याकांड का खुलासा, जमीन का हिस्सा नहीं देना पड़ा भारी, पिता-बेटे ने की हत्या