रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। रिकवरी एवं कलेक्शन कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के उद्देश्य से रतलाम में Recovery Union का गठन किया गया। यूनियन की प्रथम बैठक होटल श्री पैलेस, अजंता पैलेस रोड पर आयोजित हुई, जिसमें 150 से अधिक Recovery Agents ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

यश कटारिया को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
Recovery Union की घोषित कार्यकारिणी में श्री यश कटारिया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं श्री महावीर जी जोशी, श्री सौरभ जी शर्मा, श्री शशि भूषण जी राठौर और श्री रितेश जी शाह को उपाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा श्री पंकज जी राठौर को महासचिव, श्री रोहित जी पाटीदार को सचिव, श्री अनिल जी कुमावत को सह-सचिव, श्री कृष्णा जी भामा को कोषाध्यक्ष और श्री सरफराज जी खान को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मीडिया संबंधी जिम्मेदारी के लिए श्री लोकेन्द्र जी सोलंकी को मीडिया प्रभारी तथा श्री मुस्तफा जी खान को सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
छह सदस्यों को समिति में मिली जगह
यूनियन की समिति में श्री अंकित जी मुहिटे, श्री सोहेल जी खान, श्री नूतन जी वर्मा, श्री भूपेन्द्र जी सोलंकी, श्री शुभम जी चनाल और श्री साजिद जी खान को समिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
रिकवरी एजेंटों के अधिकार और सम्मान के लिए काम करेगी यूनियन
बैठक में यूनियन के मुख्य उद्देश्यों पर चर्चा की गई। संगठन का उद्देश्य रिकवरी एवं कलेक्शन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना, उनके सम्मान को बनाए रखना और सभी Recovery Agents को एक मजबूत साझा मंच उपलब्ध कराना है।
यूनियन की ओर से संकल्प लिया गया कि प्रदेश में कहीं भी किसी Recovery Agent को संगठन की आवश्यकता होगी, तो यूनियन उसके साथ खड़ी रहेगी। कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़े मामलों में एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी। साथ ही कानूनी एवं लोकतांत्रिक तरीके से समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में उम्मीद जताई गई कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन ने एकता, सम्मान, अधिकार और सहयोग को अपना मूल मंत्र बताया।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं समिति सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित सदस्यों ने Recovery Union को मजबूत संगठन बनाने और रिकवरी एजेंटों के हितों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में जुआ खेलने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार; सड़क पर निकाला जुलूस
- BREAKING रतलाम में कायस्थ समाज का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
- Ratlam News: रतलाम के जंगल में नाले के अंदर मिला मानव कंकाल, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस