रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर में मामूली बारिश और हवा चलते ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर के कई इलाकों में 6 से 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री के नाम एक ज्ञापन कार्यपालन यंत्री श्री विनोबा तिवारी को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि बीते 15 दिनों से शहर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में बिजली की आपूर्ति अनियमित हो गई है। हल्की बारिश या तेज हवा चलते ही कई स्थानों पर एक साथ बिजली गुल हो जाती है। स्थिति इतनी खराब है कि बिजली जाने के बाद उसे बहाल करने में 6 से 8 घंटे तक का समय लग रहा है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस कमेटी ने चिंता जताते हुए कहा कि बिजली कटौती से व्यापार, उद्योग और घरेलू जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गर्मी के मौसम में जल आपूर्ति भी ठप हो जाती है, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं। साथ ही, अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की घटनाएं बढ़ने की भी आशंका जताई गई है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि रतलाम शहर की जर्जर विद्युत लाइनों को तुरंत बदला जाए, ट्रांसफार्मरों की तकनीकी जांच कर उन्हें दुरुस्त किया जाए, और पूरी तरह खराब हो चुके ट्रांसफार्मरों को बदला जाए। साथ ही, जिन क्षेत्रों में 4 घंटे से अधिक बिजली कटौती हुई है, वहां के उपभोक्ताओं को इस माह के बिजली बिल में 25% से 50% तक की छूट दी जाए।

महेंद्र कटारिया ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत मंडल की होगी।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, रजनीकांत व्यास, यासमीन शैरानी, फैयाज मंसूरी, कुसुम चाहर, बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, सैयद वुसत, आशा रावत, राजीव रावत, नीलेश शर्मा, हितेश पेमाल, वहीद शैरानी, कविता महावर, कमरुद्दीन कछवाय, राजेश प्रजापत, रमेश शर्मा, इमरान मोयल, नदीम मिर्जा, सुनील महावर, रुखसाना खान, इक्का बेलूत, इकरार चौधरी, पियूष बाफना, शाकिर खान, हिना शेख, प्रदीप राठौर, राधा प्रजापत, जायदा खान, शांतू गवली, अनिल नांदेचा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Latest News
- BREAKING AI Chatbots आपकी सोच और आदतों तक पढ़ रहे हैं? जानिए कितना जानते हैं आपके बारे में और कैसे रखें अपनी प्राइवेसी सुरक्षित
- BREAKING MP News: एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 4 साल तक सहमति से बने संबंध को नहीं माना दुष्कर्म
- BREAKING Paper Leak Law 2026: 10 साल तक जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना, जानें नए संशोधन बिल की हर बड़ी बात