रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जनपद पंचायत सैलाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सलवानिया और नारायणगढ़ के सचिवों को अधूरे निर्माण कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत रतलाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के तहत की गई है।

ग्राम पंचायत सलवानिया में अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2018 में स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य अधूरा पाया गया। इस मामले में तत्कालीन सचिव श्री कोदर सिंह कटारा पर ₹3 लाख की वसूली प्रतिवेदित की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत नारायणगढ़ अंतर्गत ग्राम खाखराकुंडी नयापाड़ा में सीसी रोड का निर्माण भी अधूरा रहा, जिसके लिए तत्कालीन सचिव श्री राजेंद्र सिंह मेईडा (उर्फ राजकुमार मेईडा) पर ₹10 लाख की वसूली निर्धारित की गई है।
इन दोनों अधिकारियों को पूर्व में कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए पेशी के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। किंतु, दोनों ही अधिकारी बार-बार की गई पेशियों में अनुपस्थित रहे।

पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही, कार्य के प्रति गंभीर असावधानी और वित्तीय अनियमितताओं को देखते हुए दोनों सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला पंचायत रतलाम निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।
यह कार्रवाई पंचायत स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?