रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में एक बड़े सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी इमरान उर्फ सुक्का महाराज (उम्र 35 वर्ष), निवासी पुरोहित जी का वास, को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, इमरान पर पहले भी नशे से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने 3 जून को रतलाम के इम्तियाज खान और रविंद्र पडियार को 4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों तस्करों ने खुलासा किया था कि वे यह मादक पदार्थ इमरान उर्फ सुक्का महाराज को सप्लाई करने जा रहे थे। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने इमरान को ट्रेस किया और गिरफ्तार कर लिया।
पहले से थे नशे से जुड़े अपराध में लिप्त
स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी के अनुसार, आरोपी इमरान के खिलाफ पहले भी नशे के कारोबार से संबंधित आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से इमरान की गतिविधियों पर शक था और लगातार निगरानी की जा रही थी।

गिरफ्तारी के बाद इमरान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस केस से जुड़े अन्य नेटवर्क की जांच भी कर रही है ताकि पूरे सप्लाई चैन का खुलासा किया जा सके।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम कलेक्टर की फोटो लगाकर फर्जी WhatsApp अकाउंट से अफसरों को मैसेज, ठगी की आशंका
- BREAKING Ratlam News: चद्दर पर लिटाकर जनसुनवाई में लाई गई 68 वर्षीय वृद्धा, SP कार्यालय में मचा हड़कंप
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में पति की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, 3 गिरफ्तार