पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। नगर निगम में भ्रष्टाचार होने की बाते तो हम सुनते आ रहे है। मगर आज शुक्रवार को निगम के भ्रष्ट व कमीशनखोर अधिकारी पूरी तरह बेनकाब हो गए। जब निगम कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने वाले लगभग 10 से 20 ठेकेदार कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के पास शिकायत करने पहुंचे। ठेकेदारों ने निगम के सब इंजीनियर ब्रजेश कुशवाह पर कमीशनखोरी व मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। यह ज्ञापन ठेकेदार यूनियन की और से दिया गया। देखिए वीडियो –
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZMqsKxrE5DM[/embedyt]

शिकायतकर्ता ठेकेदार चंदन बसेर ने बताया की निगम के कुछ अधिकारी ठेकेदारों को आए दिन परेशान करते रहते है। उनसे कमीशन की मांग की जाती है। कमीशन देने के बाद भी उनसे एडवांस में और तय से अधिक कमीशन मांगा जाता है। निगम के सब इंजीनियर ब्रजेश कुशवाह पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि कुशवाह द्वारा कमीशन ना देने पर फ़ाइल आगे नहीं बढाने जैसी धमकियां दी जाती है। इसके अलावा कार्य का बिल पास नहीं करना, कार्य को रुकवाना आदि हथकंडे अपनाए जाते है। बकौल इंजीनियर कुशवाह का कहना है कि शिकायत कर दो कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। मेरी सेटिंग ऊपर तक है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को शिकायतकर्ताओं ने वीडियो व कुछ फोटो भी पैसे देते हुए आवेदन के साथ संलग्न किए है। आपको बता दे कि कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के कार्यालय में नहीं मिलने पर ठेकेदारों ने उनसे फोन पर चर्चा कर समस्या सुनाई। जिसके बाद व्हाटसएप से उन तक आवेदन व अन्य दस्तावेज भेजे गए। कलेक्टर ने ठेकेदारों को कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल