Ratlam Firing News: रतलाम के सैफी नगर में सराफा व्यापारी कमल सोनी के घर पर दिनदहाड़े फायरिंग। CCTV में चार बदमाश कैद, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर के सैफी नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी के घर पर फायरिंग कर दी। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोली घर की खिड़की का कांच तोड़ते हुए अंदर तक पहुंच गई। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
आपके लिए और खबरें
घटना का CCTV देखे

चार बदमाशों ने चलती बाइक से किया हमला
जानकारी के अनुसार, दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर में रहने वाले सराफा व्यापारी कमल सोनी के मकान पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे। सभी आरोपितों ने अपने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे।
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आगे चल रही बाइक के पीछे बैठे एक युवक ने सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी। उसने अचानक पिस्टल निकाली और चलती बाइक से ही मकान की ओर निशाना साधते हुए फायर कर दिया। गोली घर की कांच की खिड़की तोड़ते हुए अंदर घुसी और दीवार से टकराकर दरवाजे के पास पड़े पैरदान पर जाकर गिर गई।
घर में मौजूद था पूरा परिवार
फरियादी कमल सोनी ने पुलिस को बताया कि उनकी केके मार्केट में श्री गणेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। घटना के समय वह अपने सबसे छोटे बेटे दिव्यांशु के साथ दुकान पर थे। घर पर उनकी पत्नी मनीषा सोनी, बड़ा बेटा अमित और मझला बेटा अश्विन मौजूद थे।
मनीषा सोनी घर के नीचे वाले हिस्से में सोफे पर लेटी हुई थीं, जबकि दोनों बेटे ऊपर कमरे में थे। अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनकर पूरा परिवार घबरा गया। जब उन्होंने देखा कि गोली घर के अंदर तक पहुंच चुकी है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस और साइबर टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी राकेश पंद्रो, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना प्रभारी अनुराग यादव और साइबर टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।
पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान के लिए विभिन्न टीमों को लगाया गया है।
सुरक्षा की मांग, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद कमल सोनी और उनके परिवार ने सुरक्षा की मांग की है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग ने इलाके के लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि फायरिंग के पीछे किसी प्रकार की पुरानी रंजिश, धमकी या अन्य आपराधिक कारण तो नहीं है।
-
Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का शव घर के बरामदे में मिला, सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान -
संत कमल किशोर नागर को धमकी से आक्रोश, रतलाम नागर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन -
Ratlam News: आधी रात शहर सराय की सड़क से फूटा पानी, पाइपलाइन लीकेज से सड़क का हिस्सा उठा -
Ratlam News: नामली में कहासुनी के बाद चाकूबाजी, युवक की पीठ पर चाकू से हमला; दो नामजद समेत अन्य पर केस -
Ratlam News: रतलाम में युवती का पीछा कर छेड़छाड़, पिता को तेजाब से धमकाया; एक आरोपी गिरफ्तार -
Apple iPhone Duo: 7.6 इंच फोल्डिंग स्क्रीन और 48MP डुअल कैमरा के साथ आया पहला फोल्डेबल iPhone -
Ratlam News: रतलाम में रेलवे भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, रेटिना टेस्ट ने खोली डमी अभ्यर्थियों की पोल -
Ratlam News: रतलाम कलेक्टर की फोटो लगाकर फर्जी WhatsApp अकाउंट से अफसरों को मैसेज, ठगी की आशंका -
Ratlam News: चद्दर पर लिटाकर जनसुनवाई में लाई गई 68 वर्षीय वृद्धा, SP कार्यालय में मचा हड़कंप -
Ratlam News: रतलाम में पति की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, 3 गिरफ्तार -
Ratlam News: रतलाम रेलवे भर्ती में फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह दौड़ लगाने पहुंचा युवक गिरफ्तार
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का शव घर के बरामदे में मिला, सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान
- BREAKING संत कमल किशोर नागर को धमकी से आक्रोश, रतलाम नागर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- BREAKING Ratlam News: आधी रात शहर सराय की सड़क से फूटा पानी, पाइपलाइन लीकेज से सड़क का हिस्सा उठा