रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जावरा में बकरा चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रतलाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए चार बड़े बकरे और वारदात में इस्तेमाल की गई एक यूवी कार बरामद की है। जब्त माल की कुल कीमत करीब 6.62 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी शाकिर पटेल निवासी महिदपुर गेट जावरा ने थाना जावरा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 और 27 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात बदमाश उनके घर के पीछे बने कमरे का ताला तोड़कर आठ बकरा-बकरी चोरी कर ले गए। चोरी गए पशुओं की कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई थी। मामले में थाना जावरा शहर में अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 331(4) और 305A बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अमित कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। साइबर सेल और तकनीकी संसाधनों की मदद से पुलिस ने जावरा, नागदा, उज्जैन और इंदौर में तलाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में इंदौर निवासी अब्दुल दानिश, जीशान उर्फ हम्मू, अमीनुद्दीन और जुनेद शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चार बड़े बकरे, एक सिल्वर रंग की यूवी कार, सब्जी काटने का चाकू, दो लोहे की टामी और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी जावरा शहर और आसपास के इलाकों में अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस रिमांड लेकर अन्य मामलों की जांच की जाएगी।
Latest News
- BREAKING मूक-बधिर स्कूल में संगिनी उमंग परिवार ने बांटी पाठ्य सामग्री, 85 से अधिक बच्चों को कराया भोजन
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे