रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय पत्रक (बजट) को सर्वसम्मति से पारित कर निगम परिषद में प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई। बैठक में बजट में प्रस्तावित संशोधनों पर चर्चा कर आवश्यक संशोधन किए गए।


मुख्य निर्णय
1. वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगम का बजट महापौर परिषद ने अनुमोदित कर निगम परिषद में रखने की स्वीकृति दी।

2. मुख्यमंत्री नगरीय अधोसंरचना योजना के तहत चांदनी चौक से बाजना बस स्टैंड (लक्कड़पीठा रोड) तक डामरीकृत फोरलेन सड़क निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।
3. कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार सभी कॉलोनियों को 6 परिक्षेत्रों में विभाजित कर संपत्तिकर की दरों में 10 प्रतिशत की वृद्धि को स्वीकृति दी गई।
4. सिविक सेंटर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे तरणताल को 10 वर्षों के लिए अनुबंध के आधार पर संचालित करने हेतु जारी ई-निविदा की पुष्टि की गई।
5. डीपीआर-3 बंजली में निर्मित एलआईजी फ्लैट्स के प्रथम आओ प्रथम पाओ आधार पर 6 फ्लैट अस्थाई रूप से आवंटित किए जाने की स्वीकृति दी गई।
6. टू और फोर व्हीलर के लिए शहर में पेड पार्किंग सुविधा लागू होगी।
7. अस्थाई खान-पान दुकानों से 6000 रुपये त्रैमासिक शुल्क लिया जाएगा।
8. फल विक्रेताओं से 50 रुपये, ठेला सब्जी व्यवसायियों से 30 रुपये तथा जमीन पर बैठकर सब्जी बेचने वालों से 10 रुपये प्रतिदिन शुल्क तय किया गया।
9. जनरल दलाली शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया।
महापौर परिषद के सदस्य रहे उपस्थित
बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के साथ महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेंद्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, राजू सोनी, रामूभाई डाबी, सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट समेत कई निगम अधिकारी उपस्थित रहे।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल