रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल, कालिका माता प्रखंड के तत्वावधान में रविवार को शौर्य संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शहर के प्रमुख मार्गों पर अनुशासित तरीके से भ्रमण किया।

WATCH VIDEO
शौर्य संचलन की शुरुआत महलवाड़ा से हुई, जो थावरिया बाजार, जुनी कलालसैरी, हरमाला, फूल मंडी, माली कुआँ, मोहन टॉकीज और शीतला माता होते हुए पुनः महलवाड़ा में समापन के साथ संपन्न हुई। मार्ग के दौरान नगरवासियों ने ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरे नगर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मंच संचालन प्रखंड मंत्री विजय प्रजापत ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री गौरव जी शर्मा उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया तथा समाज में समरसता बनाए रखने और राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने शौर्य संचलन को युवाओं में साहस, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने का माध्यम बताया।
आयोजकों के अनुसार, शौर्य संचलन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, संस्कार, शिक्षा एवं धर्म के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राधेश्याम जी रावल उपस्थित रहे। कालिका माता प्रखंड से अध्यक्ष रवि जी शर्मा, उपाध्यक्ष लालसिंह जी गौड, संयोजक नरेन्द्र सिंह जी सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बजरंग दल की ओर से जिला संयोजक मुकेश जी व्यास, जिला कार्यकर्ता, प्रखंड कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।
शौर्य संचलन के सफल आयोजन से नगर में सामाजिक सहभागिता और अनुशासन का संदेश प्रसारित हुआ।
जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल