पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। शहर भर में गणेशोत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। शहर के मुख्य चौराहे घास बाजार में भगवा हिंद संगठन द्वारा 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संगठन पिछले 30 सालों से गणेशोत्सव का आयोजन कर रहा है। यहां भगवान गणेश की 7 फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिदिन आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया जा रहा है।


संगठन द्वारा पांडाल में बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। चम्मच अंटी रेस, चेयर रेस, पासिंग बोल जैसे विभिन्न खेल प्रतियोगिता यहां आयोजित की गई है। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरुस्कार भी वितरण किए जा रहे है। आखिरी के दो दिनों में महिलाओं के लिए गरबा रास का आयोजन भी संगठन के द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा भगवा हिंद संगठन परिवार की ओर से अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर 25 हजार लोगों का भव्य भंडारा रात्रि में किया जाएगा। सदस्यों ने आमजन से रात्रि 9 बजे गणेशोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम फायरिंग केस: सराफा व्यापारी के घर गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 करोड़ की वसूली के लिए 40 लाख की सुपारी का खुलासा
- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर रतलाम में अभाविप का प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- Ratlam News: रतलाम जिला अस्पताल में डॉक्टर पर हमला: बच्ची के फ्रैक्चर का कारण पूछते ही थप्पड़ और मारपीट