Ratlam News: रतलाम औद्योगिक क्षेत्र थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, त्योहारों से पहले हाई अलर्ट

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने 21 फरवरी 2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित अपराधों और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की।

वीडियो देखिए

निरीक्षण के दौरान एसपी अमित कुमार ने थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी एवं स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम सहित सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जांच की। ड्यूटी रजिस्टर, एफआईआर और शिकायत रजिस्टर का भी बारीकी से अवलोकन किया गया।

त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश

एसपी ने आगामी त्योहारों होली, धुलेंडी, रंगपंचमी और रमजान को देखते हुए पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

हवालात और संसाधनों की जांच

निरीक्षण के दौरान हवालात की साफ-सफाई, बंदियों के खान-पान और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। इसके अलावा थाना में उपलब्ध बलवा ड्रिल सामग्री और आपातकालीन संसाधनों का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस वाहनों में आवश्यक उपकरणों को हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार पर जोर

एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाना आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ अच्छा व्यवहार करने और हर संभव मदद करने के लिए प्रेरित किया।

आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर और गुंडा तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। महिला एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण, अवैध शराब, मादक पदार्थ और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram