रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए रतलाम पुलिस ने अमानक (फटाकेदार) साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 6 दोपहिया वाहनों से फटाकेदार साइलेंसर जब्त किए और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।

वीडियो देखे
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) आनंद स्वरूप सोनी के निर्देश पर शहर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक राजशेखर वर्मा, सूबेदार अनोखीलाल परमार और यातायात पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान 6 दोपहिया वाहनों में अमानक और तेज आवाज करने वाले फटाकेदार साइलेंसर लगे पाए गए।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन साइलेंसर को जब्त कर लिया और संबंधित वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया।
रतलाम पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में केवल मानक साइलेंसर का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सूने मकान का ताला तोड़ चोरी, चड्डी-बनियान पहने तीन बदमाश CCTV में कैद
- BREAKING अनुकूल सोनी बने भाजयुमो रतलाम जिलाध्यक्ष, कृष्णा डिंडोर को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
- Ratlam News: रतलाम जेल में बंद बाबर का वीडियो वायरल, मुलाकात कक्ष से रिकॉर्डिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल