रतलाम में एक हिंदू युवती ने युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने, दुष्कर्म, गर्भपात कराने और तीन साल तक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित तौर पर तीन साल तक शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात, धर्म परिवर्तन और निकाह कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समीर उर्फ मार्बल के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
नाबालिग अवस्था में शुरू हुआ संपर्क

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2023 में जब वह नाबालिग थी, तब उसके भाई के परिचित समीर ने उससे मेलजोल बढ़ाया। आरोप है कि समीर उसे बहाने से अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बाद में जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी।
जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी लगातार युवती पर मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह करने का दबाव बनाता रहा। दूसरी बार गर्भवती होने पर उसे एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया, जहां कथित रूप से उसकी इच्छा के विरुद्ध निकाह कराया गया।
पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद उसे आरोपी के घर में परिवार से अलग-थलग रखा गया और माता-पिता से मिलने नहीं दिया गया।
बच्चे के जन्म के बाद बढ़ी प्रताड़ना
युवती ने बताया कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जो वर्तमान में करीब नौ माह का है। बच्चे के जन्म के बाद आरोपी का व्यवहार और अधिक हिंसक हो गया। आरोप है कि वह आए दिन मारपीट करता था और जान से मारने की धमकियां देता था।
8 जून को कथित रूप से आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की, जिससे उसके गाल और गर्दन पर चोटें आईं। इसके बाद वह किसी तरह अपने माता-पिता के घर पहुंची। उसी दिन शाम को आरोपी द्वारा मायके पहुंचकर पत्थरबाजी करने का भी आरोप लगाया गया है।
कोर्ट चौराहा पर बच्चे को छीनने की कोशिश
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 10 जून की शाम वह कोर्ट चौराहा क्षेत्र में खड़ी थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसे जबरन साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोप है कि उसने नौ माह के बच्चे को छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से मामला टल गया।
इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के भाई को फोन कर कथित रूप से धमकी दी कि यदि युवती को वापस नहीं भेजा गया तो वह उसकी हत्या कर देगा।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी
पीड़िता की शिकायत के आधार पर दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने आरोपी समीर उर्फ मार्बल के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- BREAKING Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे
- BREAKING MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब