रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। थाना औद्योगिक क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। बुधवार देर रात 12:30 से 1:30 बजे के बीच गांधीनगर स्थित सेंट स्टीफन स्कूल के सामने गली नंबर 5 में दो मकानों के ताले तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना में चोर 3 हजार रुपए नकद और गर्म ऊनी कपड़े चुरा ले गए, जबकि पड़ोसी के सूने मकान में हुई चोरी का नुकसान अभी स्पष्ट नहीं है।

WATCH VIDEO
पीड़िता पुष्पा नाडर ने बताया कि उनके दो मकान हैं, जिनमें से एक बंद रहता है। रात में वे पास वाले मकान में सो रहे थे, तभी चोर बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोर मेन गेट की जाली पर चढ़कर अंदर पहुंचे और दरवाजे का नकूचा तोड़कर कमरों में घुस गए। भीतर रखी दो अलमारियों को खोलकर पूरा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।

नाडर के अनुसार, उनके बेटे के बैंगलोर में रहने के कारण बंद मकान में ज्यादा सामान नहीं था। बावजूद इसके चोर अलमारी में रखे पर्स से 3 हजार रुपए नकद और ऊनी कपड़े ले उड़े। चोरों ने आगे वाले कमरे में लगी टीवी निकालने की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रहे।
सुबह उजागर हुई वारदात
गुरुवार सुबह 7 बजे जब मकान मालिक बाहर निकले तो पास वाले मकान का दरवाजा खुला देख उन्हें शक हुआ। जांच करने पर चोरी का पता चला और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पड़ोसी का भी ताला टूटा
बदमाशों ने नाडर के मकान के अलावा पड़ोसी के सूने मकान का भी ताला चटकाया। पड़ोसी का परिवार इंदौर में होने से चोरी की वस्तुओं का सही आकलन उनके लौटने के बाद ही हो सकेगा।
CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
सूचना मिलते ही थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची। गली में लगे कैमरे में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। फुटेज में चोर मकानों की दीवार से सटकर चलता दिखा, जिससे वह कैमरे के सामने आने से बच सका।
आसपास के CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल