रतलाम में दिगंबर जैन युवा महासभा के नए पदाधिकारी मनोनीत

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा द्वारा मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में नई कार्यकारिणी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। संगठन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं जैन समाज के राष्ट्रीय नेता विकेश मेहता जैन ने जिला स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

घोषणा के अनुसार, पंकज बिलाला जैन को रतलाम जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राष्ट्रीय जैन जागृति जनगणना अभियान के तहत सौरभ भंडारी जैन और रूपेश जैन को जिला संयोजक एवं प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समाज सेवा में सक्रिय हैं तीनों पदाधिकारी

उल्लेखनीय है कि नव-नियुक्त तीनों पदाधिकारी लंबे समय से जैन समाज में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। ये मुनि सेवा, समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहते हैं, जिससे संगठन को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

जल्द बनेगी जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी

राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विकेश मेहता जैन ने निर्देश दिए हैं कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाए। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी समितियों का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने महिला शाखा के अलग गठन पर भी जोर देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है।

जैन जागृति जनगणना अभियान पर रहेगा फोकस

मेहता ने निर्देशित किया कि जिले के सभी जैन मंदिरों में जैन जागृति जनगणना अभियान की शुरुआत की जाए और इसके लिए नियमित बैठकों का आयोजन किया जाए।

साथ ही जैन मुनियों के विहार के दौरान सड़क सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को भी मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जल्द होगा जिला स्तरीय सम्मेलन

मेहता ने नए पदाधिकारियों से आग्रह किया कि रतलाम में शीघ्र ही दिगंबर जैन युवा महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाए, जिससे संगठन को और मजबूती मिल सके।