Ratlam News:  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस ने किया सम्मान समारोह का आयोजन  

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर महिला कांग्रेस द्वारा 80 फीट रोड स्थित शुभम परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला शक्ति के प्रति सम्मान और प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के संघर्षों को पहचानना और समाज को प्रेरित करना था।  

 महिला सशक्तिकरण पर दिया गया संदेश  

कार्यक्रम में सेवा दल की अध्यक्ष और कांग्रेस की नगर निगम महिला पार्षदों को मोतियों की माला, शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।  

मुख्य अतिथियों में शामिल थीं:  

– मनोरमा दीदी – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की संचालिका  

– अनिला कंवर – उत्कृष्ट विद्यालय की पूर्व प्राचार्य  

– डॉ. विनीत शुक्ला – प्रसिद्ध चिकित्सक  

– किरण टंडन – पूर्व प्राचार्य  

– अदिति मिश्रा – पत्रकार  

अतिथियों ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया। डॉ. विनीत शुक्ला ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से प्रकाश डाला और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सुझाव दिए।  

 सम्मानित महिलाओं की सूची  

इस अवसर पर ग्रामीण सेवा दल अध्यक्ष रानी देवदा, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष वेणु मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री यासमीन सेरानी, पार्षद आशा रावत, कविता महावर, भावना पेमाल, केसरबाई, पूर्व पार्षद नजमा बेलूत को सम्मानित किया गया।  

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख नाम हैं:  

राधा प्रजापत, तबस्सुम सेरानी, जायदा बेगम, अनु निकाडी, लीलाबाई, आरिफा कछवाया, ताज मंसूरी, रुखसाना, तबस्सुम शेख, जूही सोलंकी, रेखा सोलंकी, सीमा, आंचल सोलंकी, वंदना जगताप, कुंती जाटव, शबाना, कमलेश चौहान, मंजू कछावा, साधना नकुम, दिव्याशी राठौर, राजश्री तोमर, इंदु बाला सिसोदिया, किरण गर्ग, ज्योति चौहान, प्रियंका बरार, अलीना खान आदि।  

अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट  

कार्यक्रम के अंत में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। आभार प्रदर्शन महिला कांग्रेस महामंत्री राधा प्रजापत ने किया।