रॉयल कॉलेज रतलाम का कमाल: MBA, BBA, BCA के 10 छात्र यूनिवर्सिटी मेरिट में शामिल

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा घोषित सत्र 2025 के वार्षिक परीक्षा परिणामों की मेरिट लिस्ट में संस्थान के 10 विद्यार्थियों ने टॉप-15 में जगह बनाकर रतलाम का नाम रोशन किया है।

संस्थान के एमबीए, बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान हासिल किए। इस उपलब्धि से न सिर्फ कॉलेज बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

पाठ्यक्रमवार प्रदर्शन

MBA (चतुर्थ सेमेस्टर):

  • प्रांजल गौतमी – 8वां स्थान (76.81%)
  • चंचल पाटीदार – 12वां स्थान (75.71%)
  • मोना पाटीदार – 14वां स्थान (75.33%)

 BCA (तृतीय वर्ष):

  • खुशी पंवार – 6ठा स्थान (8.55 CGPA)
  • प्राची सुथार – 13वां स्थान (8.38 CGPA)

BBA (तृतीय वर्ष):

  • लितिका चेलानी – 5वां स्थान (8.45 CGPA)
  • नंदिनी नकवाल – 6ठा स्थान (8.42 CGPA)
  • राशी खरे – 8वां स्थान (8.38 CGPA)
  • कशिश दिया – 9वां स्थान (8.37 CGPA)
  • नबीहा खान – 12वां स्थान (8.32 CGPA)

प्रबंधन ने जताई खुशी

इस ऐतिहासिक सफलता पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और संस्थान के बेहतर शैक्षणिक माहौल का परिणाम है।

उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

संस्थान के निदेशक एवं स्टाफ ने भी सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।