रतलाम में RSS द्वारा आयोजित एक दिवसीय विशेष वर्ग में कार्यकर्ताओं को गुणवत्ता संचलन, दंड प्रकट और संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया गया। जानें पूरी खबर।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जिला रतलाम द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ग का उद्देश्य संघ के कार्य विस्तार को गति देना और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।
वीडियो देखे
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विशेष वर्ग 11 अप्रैल (शनिवार) को आयोजित हुआ, जिसका समापन 12 अप्रैल (रविवार) को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रतलाम के जैन कन्या स्कूल, काटजू नगर में किया गया, जहां चयनित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रशिक्षण वर्ग में “गुणवत्ता संचलन” के साथ-साथ दंड प्रकट कार्यक्रम, प्रथम वर्ष अपेक्षित वर्ग, उपखंड स्तर की टोली संचालन गतिविधियां और जिला समता प्रतियोगिता जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण आयाम शामिल रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल और शारीरिक दक्षता का प्रशिक्षण दिया गया।
संघ के अनुसार कार्यकर्ता निर्माण की प्रक्रिया में नियमित प्रशिक्षण और शारीरिक क्षमता का विशेष महत्व होता है। इसी उद्देश्य से इस प्रकार के वर्गों का आयोजन किया जाता है, जिससे संगठन की मजबूती और कार्यकुशलता में वृद्धि हो सके।
आयोजन में अभ्यास वर्गों के संचालक, जिला, नगर एवं खंड स्तर की टोली के सदस्य तथा दंड विषय की तैयारी करने वाले कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों के लिए पूर्ण गणवेश में उपस्थित होना अनिवार्य रखा गया था।