रतलाम में SMO Ferro Alloys Pvt Ltd के मालिक सैय्यद अख्तर अली सहित परिवार पर 90 लाख की धोखाधड़ी का केस, पुलिस ने घोषित किया फरार, गिरफ्तारी पर इनाम।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम में बड़े ग्रेन और माइनिंग कारोबारी सैय्यद अख्तर अली और उनके परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 90 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने अब इन पर इनाम भी घोषित कर दिया है।
पुलिस ने घोषित किया फरार, इनाम घोषित
रतलाम पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सैय्यद अख्तर अली (60), उनके भाई सैय्यद मोहब्बत अली (51), सैय्यद अफसर अली (49) और बहनें अलताफ बी (55) व फिरोजा बी (56) को फरार घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
इससे पहले 25 मार्च 2026 को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संजीव कटारे ने सभी आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
कई ठिकानों पर दबिश, फिर भी गिरफ्तारी नहीं
पुलिस टीम अब तक आधा दर्जन से ज्यादा बार अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे चुकी है।
तलाश के दौरान पुलिस मेघनगर स्थित कंपनी मुख्यालय तक पहुंची, जहां कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है।
2 मार्च को दर्ज हुई थी FIR
यह मामला 2 मार्च 2026 को स्टेशन रोड थाना में दर्ज किया गया था।
फरियादी ऑटोमोबाइल व्यवसायी विजय कटारिया ने आरोप लगाया कि जमीन के सौदे में उनसे 90 लाख रुपए एडवांस लेकर धोखाधड़ी की गई।
2.70 करोड़ में हुआ था जमीन सौदा
फरियादी के अनुसार, वर्ष 2021 में 2.2350 हेक्टेयर की दो जमीनों का सौदा 2 करोड़ 70 लाख रुपए में तय हुआ था।
इसमें 90 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे, जबकि शेष राशि रजिस्ट्री के समय देनी थी।
लेकिन आरोप है कि पांच साल तक आरोपी रजिस्ट्री टालते रहे और बहाने बनाते रहे।
बेटे के नाम कर दी जमीन, बैंक से लिया लोन
पुलिस जांच में सामने आया कि विवादित जमीन पहले से बैंक में गिरवी थी।
आरोपियों ने लोन चुकाने के बाद जमीन अपने नाम करवाई और बाद में मुख्य आरोपी ने इसे अपने बेटे मुर्तजा अली के नाम ट्रांसफर कर दिया।
इसके बाद उसी जमीन को HDFC Bank में गिरवी रखकर फिर से लोन ले लिया गया।
बैंक भी कर रहे कार्रवाई की
मामले में यह भी सामने आया है कि आरोपियों पर सरकारी और निजी बैंकों से धोखाधड़ी के आरोप हैं।
कुछ बैंक अब बकाया राशि वसूली के लिए कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।