रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: उज्जैन लोकायुक्त टीम ने रतलाम जिले के जावरा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। यह रिश्वत जमीन के डायवर्शन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में मांगी गई थी। आरोपी पटवारी की पहचान प्रवीण जैन के रूप में हुई है, जो जावरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खेड़ाखेड़ी के हल्का बामनखेड़ी में पदस्थ है।

जानकारी के अनुसार, महिला आवेदक श्यामुबाई ने हुसैन टेकरी, जौरा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण के लिए 525 वर्गफीट का प्लॉट खरीदा था। डायवर्शन की प्रक्रिया के लिए जब वह हल्का पटवारी से मिली तो उसने 6 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। इसके बाद श्यामुबाई ने 17 मई को उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद बुधवार 2:15 बजे जावरा स्थित पटवारी के निजी ऑफिस (पुरानी कोर्ट के पास, सागर पैसा मोहल्ला) में ट्रैप की कार्रवाई की। महिला को तय राशि के साथ भेजा गया और जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा।

टीम में शामिल अधिकारी:
इस कार्रवाई में लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र वर्मा, इंस्पेक्टर राजेंद्र वर्मा, कॉन्स्टेबल अनिल अटोलिया, शिवकुमार शर्मा, हितेश ललावत और नेहा शर्मा मौजूद थे।
फिलहाल आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
नोट: आमजन से अपील है कि यदि किसी सरकारी कार्य के लिए रिश्वत मांगी जाए तो तत्काल लोकायुक्त कार्यालय से संपर्क करें।
Latest News
- रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा