रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश में मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST) एवं जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट (GNMTST) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 2 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राॅयल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य जगदीश डुके ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए यह परीक्षा अनिवार्य है। परीक्षा 24 जून 2025, मंगलवार से आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:

- आवेदन प्रारंभ: 19 मई 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 2 जून 2025
- संशोधन की अंतिम तिथि: 7 जून 2025
- परीक्षा प्रारंभ: 24 जून 2025, मंगलवार
परीक्षा शुल्क:
- अनारक्षित वर्ग: ₹400
- एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/EWS (म.प्र. मूल निवासी): ₹200
- एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क:
- कियोस्क से आवेदन पर ₹60
- सिटीजन यूजर पोर्टल से आवेदन पर ₹20
परीक्षा विवरण:
- परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
- प्रथम पाली: रिपोर्टिंग समय सुबह 8:30 से 9:30 बजे
- द्वितीय पाली: रिपोर्टिंग समय दोपहर 1:00 से 2:00 बजे
- परीक्षा समय:
- प्रातः 10:30 से 12:30 बजे तक
- दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक
- परीक्षा ऑनलाइन पद्धति से आयोजित की जाएगी।
अनिवार्य दिशा-निर्देश:
- आधार पंजीयन अनिवार्य है।
- मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि) साथ लाना अनिवार्य।
- बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन परीक्षा के दौरान अनिवार्य।
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, डिजिटल घड़ी, केलकुलेटर आदि वर्जित हैं।
- प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन आवेदन क्रमांक से ही डाउनलोड किया जा सकेगा।
- परीक्षा हॉल में बाल प्वाइंट पेन और प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है।
- परीक्षा के दौरान कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
- सभी पात्रता शर्तें प्रारंभिक (प्रावधिक) होंगी, प्रमाण पत्रों की जांच बाद में होगी।
नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत