रतलाम – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। Ratlam News: रतलाम के ब्लड बैंक में कुरुक्षेत्र ग्रुप द्वारा हिंदुत्व प्रहरी स्व. पुलकित शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रुप के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

युवाओं के अद्भुत उत्साह और उमंग ने शिविर को विशेष बना दिया। शिविर के दौरान 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मददगार साबित होगा। गौरतलब है की पुलकित शर्मा युवा अवधी से ही हिंदू समाज के कार्यों में जुट गए थे। उन्होंने हिंदू संगठनों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को भी निभाया। गौसेवा के लिए पुलकित सदैव अग्रणी रहा करते थे। अनुचित समय पर ह्रदयघात के चलते उनका निधन हो गया था। जिसके बाद से उनका परिवार व मित्र मिलकर उनके जन्मदिवस पर लोकहित के कार्यों को करते आ रहे है।
इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को कुरुक्षेत्र ग्रुप और ब्लड बैंक समिति द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि स्व. पुलकित शर्मा की स्मृति में हर साल इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो समाज सेवा के प्रति उनकी प्रेरणा को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने रक्तदान को मानवता का सबसे बड़ा कार्य बताते हुए सभी युवाओं और दानदाताओं का धन्यवाद किया।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत