रतलाम – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। Ratlam News: 80 फीट रोड स्थित सांईश्री एकेडमी स्कूल में 5 वर्षीय मासूम से यौन उत्पीडन के मामले में पुलिस ने गुरुवार को स्कूल संचालक राकेश देसाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आपको बता दे बच्ची के साथ दरिंदगी की खबर लगने के बाद परिजनों ने जमकर विरोध किया था। जिसके बाद मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई।
वहीं स्कूल के अन्य छात्रों के परिजन ने मामले में रतलाम औद्योगिक थाना क्षेत्र में लिखित शिकायत कर डायरेक्टर देसाई और स्टॉफ के खिलाफ लापरवाही बरतने और जानकारी छिपाने के गंभीर आरोप लगाए थे। आक्रोशित परिजनों की शिकायत और बयान के आधार पर जांच कर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी वीडी जोशी ने कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी जोशी ने बताया कि 30 सितंबर 2024 को 80 फीट रोड स्थित सांई श्री स्कूल में अध्ययनरत अन्य विद्यार्थियों के परिजनों ने एक लिखित शिकायत थाने में प्रस्तुत की थी। परिजनों के बयान और जांच के दौरान साक्ष्यों में सामने आया कि स्कूल के डायरेक्टर देसाई को 24 सितंबर 2024 की घटना के बारे में जानकारी होते हुए भी उन्होंने घटना को छिपाया था। डायरेक्टर देसाई का यह कृत्य लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 21 की परिधि में आने पर कार्रवाई की है। बता दें कि मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण का कृत्य सामने आने के बाद पुलिस ने 28 सितंबर-2024 को बाल अपचारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। 30 सितंबर-2024 को परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद जिला प्रशासन के आदेश पर स्कूल पांच दिन के लिए सील कर दिया था और पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन भी किया है, जिसकी जांच एसआईटी अलग से कर रही है।
पूरा मामला जानने के लिए यह खबर पढ़े
Ratlam News: 5 वर्षीय मासूम के साथ यौन उत्पीड़न मामला, सांईश्री एकेडमी के बाहर अभिभावकों का जमकर प्रदर्शन – PUBLIC वार्ता

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल