रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के हरदेव लाला की पिपली स्थित श्री लालजी मंदिर में मंगलवार, 4 नवंबर 2025 को भक्ति और भावनाओं से परिपूर्ण 218वां हनुमान चालीसा पाठ भव्य तरीके से संपन्न हुआ। सेवावीर परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर परिसर “भक्ति, 56 भोग और भाव” से गूंज उठा।


सेवावीर परिवार ने सेवाभाव की मिसाल कायम करते हुए भक्तों के घर-घर से लाए गए 56 से अधिक विविध व्यंजनों का भोग हनुमानजी को समर्पित किया। “आओ आओ सांवरिया, वेगा आओ 56 भोग लगाओ” भजन की धुन, ढोल की थाप और आतिशबाजी ने पूरे वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया।
इस आयोजन की विशेषता रही बड़नगर से आई प्रभात फेरी भक्त मंडली, जो श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के समय से धर्मजागरण में सक्रिय रही है। सेवावीर परिवार ने मंडली का सम्मान अखंड भारत की तस्वीर और दुपट्टा भेंटकर किया।

सेवावीर परिवार ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल आयोजन नहीं, बल्कि साधना है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से आग्रह किया कि हर मंगलवार हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होकर सेवा, एकता और श्रद्धा के इस अभियान को आगे बढ़ाएं।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत