रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, शास्त्री नगर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति का ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित नहीं होता है, तो वह अन्य दिशाओं में भटक सकता है। इसलिए जीवन में फोकस और समय प्रबंधन बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने और समय का सही उपयोग करने की सलाह दी।


समय प्रबंधन से तय होगा भविष्य
थाना प्रभारी डाबी ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में समय का महत्वपूर्ण स्थान होता है। जिस प्रकार वे अपने समय का उपयोग करते हैं, वही उनके शिक्षा और भविष्य को तय करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा दी और कहा कि सही दिशा में किया गया प्रयास कभी असफल नहीं होता।

विद्यार्थियों ने शिक्षकों को समर्पित किए बेहतर परिणाम
कार्यक्रम में श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन की शुरुआत स्कूल से प्राप्त शिक्षा से करते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को तराशते हैं और वे भविष्य में अच्छे नागरिक, अधिकारी व विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठता प्राप्त करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे बेहतर परिणाम देकर अपने शिक्षकों को सच्ची गुरु दक्षिणा दें।
सम्मान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्य मेघा वैष्णव, प्रधानाध्यापिका सरला माहेश्वरी समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण रहा।
मिस्टर एवं मिस जीटीबी का सम्मान
समारोह में मिस्टर जीटीबी आशुतोष जाट एवं मिस जीटीबी लक्षिता याग्निक को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समिति की ओर से मुख्य अतिथि स्वराज डाबी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जस्सू चंदवानी व अन्य शिक्षिकाओं ने किया एवं आभार समिति सचिव अजीत छाबड़ा ने व्यक्त किया।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल