📖 1 min read
रतलाम – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। अखिल भारतीय सूर्यवंशी कुमरावत समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक समाज की धनजीबाई का नोहरा स्थित धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ मार्गदर्शन मंडल की देखरेख में नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्व सहमति से हुआ।
नई कार्यकारिणी में ओमप्रकाश पिपरीवाल को अध्यक्ष, आर्यप्रकाश खेराडा और नरेन्द्र मोदी को उपाध्यक्ष, प्रशांत सराफ को कोषाध्यक्ष, अभिषेक मोदी को सचिव और मुकेश कुमरावत को सहसचिव चुना गया। अरविन्द सैवान्या ने आभार व्यक्त किया। यह नई कार्यकारिणी समाज के विकास और उत्थान के लिए काम करेगी। समाज के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल