पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुमावत समाज के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें बोर्ड परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे। समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करने हेतु कुमावत समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानीय समाजजनों द्वारा सर्टिफिकेट, मोमेंटो एवं मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मारोह 2 जून 2024 को शहर के बड़बड़ रोड स्थित जानकी मंडप में सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
इसके अलावा इस समारोह में विद्यार्थियों को अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न एक्सपर्ट द्वारा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए केरियर संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। समाज के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त किए है, उन्हें पहले गूगल फॉर्म के माध्यम से दी गई लिंक पर जाकर रेजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम दिनांक 30 मई 2024 है। इस लिंक पर करे क्लिक – https://forms.gle/BmP5HaroWgQYsSac8

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल