रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जीएसजी संगिनी उमंग रतलाम द्वारा एक और सराहनीय सेवा प्रोजेक्ट के तहत बोर्ड मेंबर सरोज चत्तर ने अपने जीवनसाथी श्री उमेश चत्तर का जन्मदिन विशेष रूप से अन्न क्षेत्र वृद्धाश्रम, लक्कड़पीठा में बुजुर्गों के साथ मनाया।


इस अवसर पर बुजुर्गों को आमरस, कचोरी एवं विशेष भोज्य सामग्री वितरित की गई। सेवा, स्नेह और सम्मान के इस आयोजन में बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और संतोष देखने को मिला।
चत्तर दंपति का संस्था की अध्यक्ष रेनू लूनिया, रमिला सकलेचा, संगीता कांठेड़, बिंदु कटारिया और निर्मला पटवा द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में संगिनी उमंग की सक्रिय सदस्यों ऊषा भंडारी, उषा कटारिया, सुनीता कटारिया, पदमा मुरार, ज्योति मांडोत, अरुणा नाहर, संगीता पगारिया, किरण मेहता, विजया लुनिया, स्नेह लता धाकड़, सुनीता डांगी, उषा लूणावत, प्रतिभा पाटनी, कल्पना जैन, किरण जैन सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं।
जीएसजी संगिनी उमंग का यह सेवा प्रकल्प समाज में सकारात्मक संदेश देता है और युवाओं को बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील बनाने की प्रेरणा देता है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत