रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जैन सोशल ग्रुप संगिनी उमंग रतलाम द्वारा जलसेवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक और सराहनीय पहल करते हुए मेडिकल कॉलेज रतलाम में वाटर कूलर भेंट किया गया। यह सेवा कार्य संगठन के सेवा संकल्प का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य गर्मी के मौसम में प्यासों को शीतल जल उपलब्ध कराना है।

वाटर कूलर स्थापना में मीना लुनिया, रश्मि जैन, सरोज कोठारी, अनीता हरकावत और मीना कटारिया ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा ने संगिनी उमंग परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस सेवा कार्य की सराहना की।
सभी सहयोगकर्ताओं का स्वागत व सम्मान संगठन की अध्यक्ष रेनू लुनिया एवं सदस्यों संगीता कांठेड़, निर्मला पटवा, अनिता कोठारी व मधु चोपड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संगिनी सखियों में संगीता पोरवाल, आभा नागोरी, सरोज चत्तर, ममता भंडारी, नीता बाफना गणा नाहर, साधना पोरवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?