रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना औद्योगिक क्षेत्र के जवाहर नगर में रविवार देर रात शराब के रुपये नहीं देने पर आरोपितों ने 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घायल युवराजसिंह राठौर (17), निवासी जवाहर नगर सी कॉलोनी, रविवार रात करीब 11 बजे अपने मुंहबोले चाचा के लड़के रवि रेहनीवाल की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पीएनटी कॉलोनी निवासी नेपाली उर्फ जफर बदमाश, विनोबा नगर निवासी गट्टू और उनके साथी पहुंचे और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे।
मना करने पर आरोपितों ने गालियां दीं और विवाद के दौरान गट्टू ने चाकू से दोनों जांघों पर हमला किया, जबकि नेपाली उर्फ जफर ने पीठ के दाहिनी ओर वार किया, जिससे पसली में गंभीर चोट आई। घायल को फौरन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि फेफड़ों में पानी भर गया है, और सर्जरी के बाद उसे ICU में रखा गया है।

घटना के दौरान दुकान संचालक रवि और उसके पिता हृदयाल ने बीचबचाव किया, लेकिन हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पुलिस ने जफर, गट्टू और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल