रतलाम – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साह मनाया। इंस्टिट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलीमा कुमावत ने बताया कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों को मंगल तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। डॉ राकेश कुमावत ने विद्यार्थियों को शिक्षक की समाज में भूमिका से अवगत करवाया और बताया कि कैसे एक शिक्षक विद्यार्थी के जीवन में आने वाली हर समस्या को आसान तरीके से हल कर सकता है।
संस्था के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने ढोल नगाड़ों के साथ शिक्षकों से केक कटवाए और उपहार भी दिए। इस अवसर पर सभी ने शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल