Ratlam News: महापौर ने स्वास्थ्य अमले पर लगाया जुर्माना, प्रतिबंधित पॉलीथीन उपयोग पर सख्ती

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के अभियान के तहत महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 45 में प्रतिबंधित डिस्पोजल और पॉलीथीन का उपयोग पाए जाने पर स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह, झोन प्रभारी तरुण राठौड़ और वार्ड प्रभारी सुनील गौरन पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।   महापौर ने जानकारी दी कि 16 जनवरी को आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसी भी क्षेत्र में प्रतिबंधित डिस्पोजल या पॉलीथीन का निर्माण या उपयोग पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। निर्देश के बावजूद निरीक्षण के दौरान वार्ड 45 में इस नियम का उल्लंघन पाया गया, जिसके परिणामस्वरूप जुर्माना लगाया गया।   अमानक पॉलीथीन उपयोग करने वाले दुकानदारों पर भी जुर्माना महापौर के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने उंकाला रोड, दिलीप नगर और अशोक नगर में छापेमारी की। इस दौरान 5 दुकानदारों से 8 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन और डिस्पोजल सामग्री जब्त की गई।   कार्रवाई के तहत भारत और चिलीज रेस्टोरेंट पर 500-500 रुपये, जबकि शिवा, बादल और लखन नामक दुकानदारों पर 250-250 रुपये का जुर्माना लगाया गया।   इस अभियान में दल प्रभारी राजेंद्रसिंह पवार, राकेश शर्मा, कृष्णा बैरागी और सुनील बैरागी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। महापौर ने नगरवासियों से अपील की है कि स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग न करें।  

Ratlam News: भाजपा पार्षद दल ने एमआईसी सदस्य अनिता कटारा पर दर्ज झूठे प्रकरण को समाप्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर निगम महापौर परिषद (एमआईसी) सदस्य श्रीमती अनिता कटारा पर दर्ज झूठे प्रकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर भाजपा पार्षद दल ने आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।   ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अजयसिंह, निवासी धीरजशाह नगर, रतलाम ने अनिता कटारा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठी शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा पार्षद दल ने इसे एक जनप्रतिनिधि की सामाजिक छवि खराब करने का षड्यंत्र बताया है।   ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अजयसिंह एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो पहले हत्या के मामले में दोषी पाया गया था और सजा काटने के बाद हाल ही में रिहा हुआ है। उस पर अन्य अपराधों जैसे हफ्ता वसूली, झूठे प्रकरण दर्ज करवाने और स्थानीय लोगों को धमकाने के भी आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में यह मांग की गई कि अजयसिंह पर कड़ी कार्रवाई की जाए और एमआईसी सदस्य व भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे प्रकरण को तुरंत समाप्त किया जाए।   इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, सपना त्रिपाठी, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, करण कैथवास, देवश्री पुरोहित, आयुषी सांकला, पवन सोमानी, गौरव त्रिपाठी, जलज सांखला, राजेश महेश्वरी और रमेश पांचाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   ज्ञापन का वाचन पार्षद दल के सचेतक हितेश कामरेड ने किया।