NEET COUNSELING : मध्यप्रदेश में 12 अगस्त से नीट-2024 की काउंसलिंग होगी शुरू, ऐसे में क्या रखनी है सावधानियां?
देखिए वीडियो – नीट एक्सपर्ट डॉ. राकेश कुमावत से काउंसिलिंग टिप्स और प्रकिया! पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। मध्यप्रदेश के वे विद्यार्थी जो नीट 2024 की परीक्षा दे चुके है और अब मेडिकल कॉलेज मिलने का इंतजार कर रहे है, तो उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। 12 अगस्त से मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों के लिए नीट की काउंसिलिंग शुरू हो रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को क्या सावधानियां बरतनी है, इस पर आज हम चर्चा करेंगे। रतलाम के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व नीट एक्सपर्ट डॉ राकेश कुमावत ने नीट काउंसिलिंग को लेकर कुछ टिप्स बताए है। साथ ही उन्होंने सावधानियों के बारे में भी बताया है। डॉ कुमावत ने बताया की मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों के लिए नीट 2024 की काउंसलिंग 12 अगस्त से शुरू हो रही है। काउंसलिंग में प्रदेश के मूल निवासी जिनके पास डिजिटल मूल निवास सर्टिफिकेट होगा, वही रजिस्ट्रेशन करने की पात्रता रखेंगे। प्रदेश के 26 एमबीबीएस एवं 16 बीडीएस कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। डॉ कुमावत ने बताया काउंसलिंग से पहले सारे आवश्यक दस्तावेज समय पर तैयार रख ले ताकि अनावश्यक परेशानी ना हो। साथ ही काउंसलिंग में कॉलेज चॉइस फिलिंग का भी खास ध्यान रखना होगा। वही कॉलेज को प्राथमिकता से भरे जिसमें आप अपना प्रवेश लेना चाहते हो। काउंसलिंग की प्रक्रिया 12 अगस्त से प्रारंभ होगी जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा एवं 21 अगस्त को एमपी की मेरिट लिस्ट जारी होगी जिसमें आप अपनी रैंक के आधार पर कॉलेज चुन सकते है। काउंसलिंग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट पर भी संपर्क कर सकते है।