मामला लापरवाही का : थाने की जीप से रंगदारी कांड में 4 पुलिसकर्मी नपे, एक एसआई सहित तीन को किया लाइन अटैच

पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। शहर के स्टेशन रोड पुलिस थाने से दो युवकों द्वारा  टीआई की जीप ले जाकर रंगदारी करने के मामले में एएसपी राकेश खाका ने चार पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। आपको बता दे की मामले में उज्जैन आईजी संतोष सिंह ने डीआईजी मनोज सिंह को जांच के आदेश दिए है। जिसे दो दिन में पूरा करने के निर्देश दिए है। जिसके बाद शाम होते ही 4 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया। जिसमें थाने के सब इंस्पेक्टर देवीलाल पाटीदार, हेड कांस्टेबल शैलेंद्रसिंह व दो आरक्षक नीरज चौहान व याकूब शामिल है। यह चारों पुलिकर्मी तब थाने में मौजूद थे।

सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया मामले की गंभीरता पर प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है। इसको लेकर एएसपी राकेश खाखा ने कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है। अन्य की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

यह था पूरा मामला
खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे

गंभीर मामला : नाक के नीचे थाने से जीप उठा ले गए और होटल व्यापारी को धमकाया, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप – PUBLIC वार्ता

CLICK HERE
https://publicvarta.com/took-away-the-jeep-from-the-police-station-right-under-my-nose-and-threatened-the-hotelier/

जरूरी, विश्वसनीय व सटीक खबरों के लिए अभी जुड़िये हमारे Whatsapp ग्रुप से
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IdzmfTm5DNyAcsuJ0iKXGu

Leave a comment