रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बजरंग दल की मासिक जिला बैठक का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को रतलाम जिला कार्यालय में किया गया। बैठक का शुभारंभ भारत माता व राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।


बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत ने संगठनात्मक कार्यों पर मार्गदर्शन दिया। मंच पर विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल एवं जिला मंत्री गौरव शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए बजरंग दल शौर्य संचलन की योजना बनाई गई। साथ ही संगठन सत्संग सप्ताह और हुतात्मा दिवस के आयोजन पर भी विचार-विमर्श हुआ।
हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में 3 नवम्बर को मानव सेवा समिति पर एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

विभाग सह मंत्री पवन बंजारा एवं विभाग संयोजक राजाराम ओहरी सहित जिला संयोजक मुकेश व्यास और जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी जैसे पवन देवड़ा, आशु टॉक, मुन्नू कुशवाह, राहुल हाड़ा, कृष्ण भामा, मोंटी जायसवाल, योगेश चौहान, हीरालाल सीरवी, अक्षय गोमे, नीरज सतवानी, मुकेश पाटीदार, गनी सक्तावत, बबल गुर्जर, शुभम शर्मा सहित सभी प्रखंडों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की जानकारी जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत