रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के रतलाम जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण एवं जिला महिला प्रभारी श्रीमती महिमा हरण ने मंगलवार को ‘जन चेतना मूक-बधिर विद्यालय’ रतलाम का अवलोकन किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को देखकर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की और संस्था की सराहना की।

राजकुमार हरण ने कहा, “जहाँ शब्द नहीं, वहाँ मुस्कान बोलती है… यही मानवता की सच्ची भाषा है।” उन्होंने विद्यालय को समाजसेवियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि संस्था जिस समर्पण से कार्य कर रही है, वह वास्तव में अनुकरणीय है।
विद्यालय के शिक्षक शशि सिंह ने पदाधिकारियों को विद्यालय के सभी विभागों का भ्रमण करवाया और बताया कि संस्था दानदाताओं के सहयोग से संचालित होती है। यहाँ बच्चों की शिक्षा, संस्कार और व्यवहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्था देखकर जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण ने कहा, “हमारा आगामी विशेष दिवस हम इन्हीं नन्हें बच्चों के बीच मनाएंगे, यही सच्ची सेवा और सुख है।”
वहीं श्रीमती महिमा हरण ने विद्यालय की अनुशासित और प्रेरणादायी व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा, “यहाँ आकर मन को बहुत सुकून मिला। जल्द ही जिले की पूरी टीम के साथ फिर यहाँ आने की इच्छा है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत