रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के जुलवानिया ग्राम में शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई जब जंगल में एक महिला की खून से सनी लाश मिली। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे यह मामला प्रथम दृष्टया नृशंस हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय राधा पति तेजराम, निवासी ग्राम रामपुरिया के रूप में हुई है।
घटना ग्राम जुलवानिया के मुंशीपाड़ा मार्ग के किनारे स्थित जंगल की है, जहां सुबह चौकीदार रमेश मईड़ा ने महिला का शव देखा। कपड़े अस्त-व्यस्त थे और शरीर पर खून फैला हुआ था। रमेश ने तुरंत ग्राम सरपंच छोटू भाभर को सूचना दी, जिनके माध्यम से पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया। प्रारंभिक जांच में हत्या गोली से या धारदार हथियार से की गई होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राधा अपने पति को छोड़कर कुछ समय से किसी अन्य पुरुष के साथ रह रही थी। फिलहाल पुलिस महिला के निजी जीवन से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत